मुंगावली: सेहराई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में सेहराई थाने में शनिवार-रविवार की दारमियानी रात लगभग एक बजे मामला दर्ज किया गया है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसके पारिवारिक संबंध थे, जिसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। वर्ष 2024 से आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने घर बुलाना शुरू किया और कई बार दुष्कर्म किया।