मांट: ग्वालियर फैमिली कोर्ट के वारंट पर मांट पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Mat, Mathura | Jun 4, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछितों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, मांट थाना पुलिस ने ग्वालियर कुटुंब न्यायालय द्वारा जारी रिकवरी व गिरफ्तारी वारंट पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश सिंह (45) पुत्र लोहरी सिंह, निवासी गाँव नगला दानी, थाना मांट के रूप में हुई है।