शेरघाटी: पहलगाम आतंकी हमले के बाद शेरघाटी में पुलिस अलर्ट, वाहनों की सघन जाँच
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में शेरघाटी पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस द्वारा लगातार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अजित कुमार ने शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चिताब गांव के पास गया की ओर जाने और गया