शेरघाटी: नदी किनारे बसाकर जबरन पर्चा बनवाने का दबाव डालते हैं जनप्रतिनिधि: अंचल अधिकारी
आमस प्रखंड के अंचल अधिकारी अरसद मदनी ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कुछ जनप्रतिनिधि निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। अंचल अधिकारी ने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधि अंचल कार्यालय में आकर यह मांग करते हैं कि गांवों से लोगों को उठाकर नदी किनारे झोपड़ियाँ बसाई जाएँ,