महोबा: महोबा के मकनियापुरा में कक्षा 11 की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 महोबा के मकनियांपुरा मुहाल निवासी भूपचंद्र कुशवाहा की पुत्री अंजू कुशवाहा ने बुधवार रात अज्ञात कारणों से कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह पड़ते ही उसे तुरंत नीचे उतारा गया। चाचा कालीचरण उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया है।