चिनिया: चिनीयां में कुष्ठ रोग उन्मूलन की मुहिम तेज, आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका सराही गई
Chinia, Garhwa | Apr 6, 2026 चिनीयां प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के साथ डॉक्टरों ने कुष्ठ रोग (Leprosy) के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक का उद्देश्य रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य को मजबूत करना था।