अनूपपुर: डेम में मिला युवक का शव, कमर में बंधी थी रेत से भरी बोरी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, दो पर संदेह
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के छोहरी स्थित पोखरी ओसीएम डेम में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोहरी निवासी सनी सहीस के रूप में हुई है, जो चार-पांच दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। परिजनों के अनुसार युवक की कमर में कपड़े और रस्सी से रेत से भरी बोरी बंधी हुई थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।