दोस्त की बहन की सगाई का शगुन लेकर जा रहे अमित, मोहित, राहुल और गुलशन को क्या पता था कि नगला देविया के पास बनी यह नहर उनके लिए काल बन जाएगी। परिजनों का आरोप सीधा और गंभीर है। उनका कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही है दावा है कि पहले किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी और सुरक्षा के लिए वहां कोई बैरिकेडिंग या रेलिंग नहीं थी