दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के भटौली हनुमान गढ़ी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
मंगलवार शाम 6 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के भटौली हनुमान गढ़ी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें धरेली गांव का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,हो गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति दातागंज बाजार से बापस घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने रोड के दूसरी तरफ जाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।