पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की अंतिम यात्रा का काफिला पंचूर गांव से रवाना।
पैतृक गांव पंचूर में ग्रामीणों और परिजनों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। हर आंख नम थी, हर दिल भारी था।
सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग के जरिए अपनी मां के पार्थिव शरीर को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।
हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दौरान उतराखण्ड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि सीएम योगी की मां काफी समय से बीमार थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।