धौलपुर: कपड़ा व्यापारी से मारपीट और लूट के मामले में 12 घंटे में 4 आरोपियों को डिटेन किया गया
थाना सदर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात का तेजी से खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे में चार नामजद आरोपियों को डिटेन कर लिया। पीड़ित रवि त्यागी (28) निवासी मालोनी खुर्द ने रिपोर्ट में बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 4 बजे अपनी गाड़ी से दिल्ली रेडीमेड कपड़ों का सामान लेने जा रहा था। उसके साथ हरेन्द्र भी था। ओडेला चौराहे पर पहुंचते ही वहां