कौंच: तीतरा में 80 किलो आम और 88 किलो सिक्कों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का तुलादान हुआ, प्रीमियम लीग में पहुंचे थे
Konch, Jalaun | Jun 8, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में रविवार देर रात आयोजित माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियम लीग में रविवार देर रात 10:30 बजे पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनका 80 किलो आम और 88 किलो सिक्कों से तुलादान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।