डीग: डीग जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर
जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का व्यापक आकलन किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।