बारां: संयुक्त निदेशक ने BCMO कार्यालय और शाहाबाद CHC का निरीक्षण किया
Baran, Baran | Jul 18, 2025 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त निदेशक कोटा डॉ. एमपी सिंह और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसीएमओ कार्यालय एवं सीएचसी शाहाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक कोटा डॉ. सिंह ने मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए आवश्यक गतिविधियां करने के निर्देश दिए।