बांदा: मसूरी गांव में सरकारी नल पर नहाने के विवाद में परिवार के 5 लोगों ने 4 को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Dec 26, 2025 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरी गांव में सरकारी नल पर नहाने के विवाद में परिवार के पांच लोगों नें चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन शुक्रवार को बांदा जिला अस्पताल में कराया है।