बांदा: लामा गांव के पास खेत से चारा लेकर पैदल जा रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 25, 2025 बांदा के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लामा गांव के पास खेत से चारा लेकर पैदल घर जा रहीं दो महिलाएं बाइक की टक्कर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। परिजनों नें दोनों घायल महिलाओं को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया है।