बहरोड़: पोक्सो मामले में बहरोड़ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में आरोपी किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | May 19, 2026 बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। एडिशनल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।