गोगरी: शिशवा गांव: कलयुगी बेटे-बहू ने महिला को पीटा, मां ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई
गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा गांव में कलियुगी बेटे और पतोहु ने मिलकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। अब अपने ही बेटे और पतोहु के खिलाफ पीड़िता माता ने सोमवार की शाम छह बजे गोगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़िता बिलो यादव की पत्नी रिंकी देवी ने कहा कि उसका जेवरात गोदरेज में था। जो गायब हो गया। उसे वह ढूंढ रही थी। इसी बात को लेकर उसने अपने बेटे औ