कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर हुआ हमला, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई गांव में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जमील ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे आसिफ के साथ गांव के ही अजमल, फरमान और अमजद ने रास्ते में रोककर मारपीट की और सिर पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।