ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल बत्ती घरेलू कनेक्शन में बिना बिजली के राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल बत्ती कनेक्शन में 100 यूनिट बिजली फ्री है। इससे ज्यादा यूनिट होने पर बिल भरना पड़ता है।