पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी मामले में फरार वांछित को गिरफ्तार किया, फर्जी सिम कार्ड बरामद
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में करीब 1 साल 2 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी जाहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छपरा रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से एयरटेल कंपनी का एक फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।