रीवा में सवर्ण समाज का अनोखा विरोध प्रदर्शन!
रीवा में UGC के मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज के आक्रोश का अलग अंदाज देखने को मिला।
सवर्ण एकता मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर सवर्ण समाज के नेताओं की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इस दौरान नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार की रस्में निभाकर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समाज से जुड़े मुद्दों पर सवर्ण समाज के जनप्रतिनिधि मौन हैं। इसी नाराजगी के चलते यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।
रिपोर्टों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग को प्रमुखता से उठाया।
📍 रीवा, मध्यप्रदेश
#Rewa #SavarnSamaj #UGC #Reservation #MadhyaPradesh #RewaNews #BreakingNews