लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल की बाउंड्री में चार दिन से गिरा विशाल मूंगा पेड़, हादसे की आशंका
जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोहरदगा शहर के चुन्नीलाल स्कूल की बाउंड्री मे विशाल मूंगा पेड़ गिर गया है, जो शुक्रवार क़ो चौथे दिन शाम 4:30 बजे भी उसी स्थिति में पड़ा हुआ है। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन और न ही नगर पालिका ने अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम रास्तों में गिना जाता है।