लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में कृषि बाजार के पास स्टंट करने वाली मोटरसाइकिल ज़ब्त
लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के कृषि बाजार के समीप भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मुख्य सड़क में मोटरसाइकिल से कुछ लोग स्टंट कर रहे थे। जिसे देख कर वहां पर मौजूद यातायात व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे इस घटना की जानकारी यातायात पुलिस प्रभारी ने दी l