आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को मिली बड़ी राहत, शुद्ध पेयजल मिलेगा, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
यमुनापार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या को समाप्त करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल निगम ने पोइया घाट पर यमुना नदी में 85 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता का एक विशाल इंटकवेल और उससे जुड़ा 55 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।