कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं गूंजी, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।