बारां: श्रीराम स्टेडियम में सांसद दुष्यंत सिंह ने करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया
Baran, Baran | Apr 8, 2026 बारां शहर के श्रीराम स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह एवं बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान बारां शहर सहित पूरे जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।