मंझनपुर: पिपरी इलाके में बाइक पर स्टंट कर रील बनाने के वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान, ₹1500 का हुआ ई-चालान
पिपरी थाना इलाके में एक युवक द्वारा बाइक पर स्टंट कर रील बनाया गया है। युवक बाइक पर स्टंट करते समय बाइक की हैंडिल छोड़कर उसमें लेटा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो का एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने 1500 का ई-चालान किया है।