अरवल: चौकीदारों को सतर्क रहने के निर्देश, संदिग्धों पर नज़र रखने को कहा गया
Arwal, Arwal | May 10, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों ने थानों पर चौकीदारों की बैठक बुलाई। इसमें सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल सूचना थाने को देने के निर्देश दिए।