मांडू: विजय क्लब इन्द्राबाद के खिलाड़ियों को मांडू प्रखंड अध्यक्ष ने मांडू चट्टी पंचायत में वितरित किया वॉलीबाल
Mandu, Ramgarh | Feb 23, 2024 मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर महतो के नेतृत्व में मांडू चट्टी पंचायत के इन्द्राबाद गांव में शुक्रवार को विजय क्लब इन्द्राबाद के खिलाड़ियों के बीच वॉलीबॉल व नेट का वितरण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को उनके प्रतिभा को निखारने और लगातार प्रयास करने के लिए अभ्यास की जरूरत है।जिससे वह जिले, राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें।