मांडू: सिख समाज रामगढ़ के द्वारा गुरुद्वारा से सुभाष चौक तक निकाला गया विरोध मार्च
Mandu, Ramgarh | Feb 22, 2024 रामगढ़ सिख समाज के द्वारा गुरुवार को पश्चिम बंगाल में सिख आईपीएस पदाधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहे जाने के विरोध में रामगढ़ गुरुद्वारा से शहर के सुभाष चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि सिखों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बलजीत सिंह बेदी, दलजीत सिंह, रघुवीर सिंह छाबड़ा व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।