आरोन: दास हनुमान मंदिर के पास बाइक हटाने पर दो पक्षों में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, पुलिस जांच जारी
आरोन थाना के आरोन नगर में दास हनुमान मंदिर के पास 6 मई शाम को बाइक हटाने को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद में फायरिंग हो गई। 7 मई को एसडीओपी दीपा डोडवे बताया, कमलेश खटीक गोलू खटीक नाम के व्यक्ति और तीन युवक थे इनमें विवाद हुआ, युवकों में किसी ने फायरिंग की। कमलेश खटीक के पैर को छूकर निकल गई गोली अंदर नहीं घुसी, उपचार जारी है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।