गढ़मुक्तेश्वर: स्याना रोड स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लगी भीषण आग
स्याना रोड़ पर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करने लगी। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।