शुक्रवार को हेमंत खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के निज निवास स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सांसद माया नारोलिया ने अपने परिवारजनों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक रूप से शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।