मड़ियाहू: रामपुर में अवैध 'लक्ष्मी नर्सिंग होम' को किया गया सील, अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था
रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 200 मीटर दूर अवैध रूप से संचालित लक्ष्मी नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई। जांच में पाया गया कि नर्सिंग होम बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था।