टिहरी: कमांद महाविद्यालय की 12 छात्राओं को अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति मिली
टिहरी गढ़वाल के राजकीय कमांद महाविद्यालय की 12 छात्राओं ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति हासिल की। हर छात्रा को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, जो उनकी उच्च शिक्षा में सहयोगी बनेगी।