कराईकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में गुरुवार शाम सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।