आलापुर: अंबेडकरनगर के किसानों की फसल छुट्टा पशुओं के आतंक में, तत्काल प्रशासन से कार्रवाई की मांग
अंबेडकरनगर के आलापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के कारण धान की फसल बर्बाद हो रही है। किसान कई महीनों से फसल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन से तत्काल अभियान चलाने की मांग की गई है।