सूरजगढ़: झपानी गांव में प्रिंस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ
शुक्रवार अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के झपानी गांव में प्रिंस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉक्टर उदय शंकर एवं राजद नेता प्रेम सागर चौधरी द्वारा फीता काटकर और नारियल तोड़कर किया गया. उद्घाटन मैच में खांड़पर की टीम ने हेमजापुर को 7 विकेट से पराजित किया. इस टूर्नामेंट में 24 टीम में भाग ले रही हैं.