हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में पर्यवेक्षक, एसडीओ और एसडीपीओ ने अति उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
उपायुक्त पलामू के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों का बारी बारी से प्रवेक्षक टी के सिबु, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस डॉ कृष्णकांत कनवड़िया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस मोहम्मद याकूब ने मंगलवार को 3 बजे जायजा लिया।