ब्रह्मपुर: गायघाट गांव में गरीब महिला की झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान, मोपेड बाइक भी जली
ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक गरीब महिला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़िता की पहचान गांव की सीता देवी के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।