महमूदाबाद: सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने चांदपुर फरीदपुर गौशाला और रामपुर मथुरा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण
चांदपुर फरीदपुर गौशाला एवं ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में पशुओं की संख्या, चारा-भूसा, पीने के पानी एवं बीमार पशुओं की व्यवस्थाओं की जांच कर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।