ललितपुर: रामराजा मंदिर के पास शराब के नशे में धुत दबंग ने समाजसेवी अधिवक्ता पर किया पथराव, वीडियो आया सामने
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदीपुरा रामराजा मंदिर के पास शराब के नशे में दबंग ने समाजसेवी अधिवक्ता पर पथराव किया, बताया गया है कि शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर दबंग ने घटना को अंजाम दिया। जिसका कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस दौरान दबंग के द्वारा उत्पाद मचाते हुए बाहर रखी गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।