मेरठ: चेकिंग के दौरान इंचौली पुलिस को मिली सफलता, आरोपी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, तमंचा लेकर घूम रहा था
Meerut, Meerut | Sep 2, 2026 मेरठ की इंचौली थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।