नदबई: लालपुर में खुले कुएं में गिरे गोवंश को गो सेवकों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
नदबई क्षेत्र के गांव लालपुर के पास एक खुले कुएं में गाय और सांड के गिर जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का पता उस समय चला जब आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुएं के अंदर से आवाजें सुनीं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि, एक गाय और एक सांड कुएं में गिरे हुए थे। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।