बुदनी: नगर के वार्ड नंबर 12, गुरुआ बाबा मंदिर के सामने रेत से भरा डंपर पलटा
Budni, Sehore | Jul 23, 2025 बुधवार 10 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। नगर बुदनी के वार्ड न 12 के गुरुआ बाबा मंदिर के सामने एक रेत से भरा अनियंत्रित डंफर पलट गया, जिसके कारण पूरी रेत सड़क पर फैल गई। जिसको आनन फानन में जेसीबी की मदद से सड़क पर फैली रेत को हटाया गया। इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।