बक्सर: बक्सर चेकपोस्ट से कोयला लदा ट्रक गायब, डीटीओ और होमगार्ड आमने-सामने, ₹40 हजार का जुर्माना बना रहस्य
Buxar, Buxar | May 15, 2026 बक्सर जिले में यूपी सीमा से सटे परिवहन चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे जांच के लिए रोकी गई कोयला लदी ट्रक रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। डीटीओ राजकुमार ने आरोप लगाया कि होमगार्ड जवानों ने अवैध वसूली का सौदा कर ट्रक छोड़ा। उन्होंने कहा कि 11 तारीख को भी बालू लदे ट्रक से अवैध वसूली की गई थी।