टीकमगढ़: टीकमगढ़ में अब तक 5.2 इंच औसत बारिश: पिछले साल से 14 इंच कम, अगले दो दिन और वर्षा की संभावना
टीकमगढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन 1.4 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जिले मे अब तक कुल 5.2 इंच औसत बर्षा दर्ज की जा चुकी है जो पिछले साल इसी अवधि तक हुई 19.7 इंच बारिश से काफी कम है। भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों मे टीकमगढ़ तहसील में 40 मिलीमीटर डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।