महोबा: हमीरपुर चुंगी में भरत भूषण तिवारी की मौत पर कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा में निष्पक्ष जांच की मांग की गई
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हमीरपुर चुंगी पर बिहार के भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लोगों ने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वक्ताओं ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि आत्मसमर्पण के बाद कार्रवाई हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।