पतरातू: रामगढ़ जेसी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
रामगढ़ गोलपार गणक मैरेज हॉल स्थित जेसी० ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया,घटना की गंभीरता को देखते हुये इसके उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा श्री परमेश्वर प्रसाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया,और चार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा